Durga Puja
tulsyan

JSCA को मिला नया नेतृत्व: अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष, सौरभ तिवारी और शहबाज़ नदीम भी निर्वाचित

jsca election jsca election

रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को आज नया नेतृत्व मिल गया है। बहुप्रतीक्षित चुनाव के परिणाम घोषित होते ही अजय नाथ शाहदेव को नया अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों से हराकर यह जीत दर्ज की।

चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रांची समेत कई इलाकों में पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं, जिससे यह साबित हो गया कि इस चुनाव को लेकर कितना उत्साह था।

अन्य विजेता पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • सचिव: सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी)
  • उपाध्यक्ष: संजय पाण्डेय
  • संयुक्त सचिव: शहबाज़ नदीम (झारखंड के अनुभवी स्पिनर)
  • कोषाध्यक्ष: अमिताभ घोष
shrawani mela

खास बात यह रही कि इस बार JSCA की कमान ऐसे हाथों में गई है, जिनका क्रिकेट से सीधा जुड़ाव रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी शहबाज़ नदीम के प्रशासनिक भूमिका में आने से यह उम्मीद बंधी है कि अब संघ में खिलाड़ियों की समस्याओं को ज़मीनी स्तर पर समझा जाएगा और क्रिकेट की तरक्की को प्राथमिकता दी जाएगी।

happy Teacher Day

क्रिकेट जानकारों और प्रशंसकों का मानना है कि यह चुनाव झारखंड क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है, जहाँ पारदर्शिता, खिलाड़ी-हित और पेशेवर दृष्टिकोण को प्राथमिकता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *