सीओ और थाना प्रभारी की संयुक्त छापेमारी, नशेड़ी भागे

Dal Bhat Kendra Inspection

दाल भात केंद्र का निरीक्षण

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार और थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने रविवार को जबरदहा स्थित दामिन डाक बंगला परिसर में औचक छापेमारी की। छापेमारी की जानकारी मिलते ही नशे की हालत में वहां मौजूद युवक मौके से भाग निकले। डाक बंगला परिसर लंबे समय से नशेड़ियों के अड्डे के रूप में बदनाम रहा है, जहां हर शाम गांजा सेवन करने वालों की भीड़ लगती है।

छापेमारी के दौरान अधिकारी परिसर स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र भी पहुंचे। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति और वितरण व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। अंचलाधिकारी ने केंद्र संचालित करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंदों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, इसलिए संचालन में पूरी पारदर्शिता और अनुशासन जरूरी है।

WhatsApp Image 2025 11 30 at 17.04.39 1

थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर नशा सेवन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पकड़े जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डाक बंगला परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी और नियमित निगरानी रखी जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हिरणपुर और तारापुर इलाके में अवैध रूप से गांजा बिक्री हो रही है, जिसे खरीदकर लोग सार्वजनिक स्थानों, पोखरा पटाल और अन्य निर्जन जगहों पर देर शाम तक सेवन करते हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस की सख्त कार्रवाई बेहद आवश्यक हो गई है। गांजा के थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग भी ग्रामीणों ने जोर देकर की है।

munadi live whattsapp banne.jpg

छापेमारी कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन की इस पहल से नशे की समस्या पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 11 30 at 17.04.39

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *