ACB ने दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, 1.72 लाख की घूस बरामद

Government Corruption

जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और सहायक अभियंता गिरफ्तार, शिकायत के बाद बिछाया गया था जाल

मुनादी लाइव : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार अधिकारियों में इंजीनियर राहुल कुमार और सहायक अभियंता विजय डांगी शामिल हैं। दोनों को 1 लाख 72 हजार रुपये की घूस लेते समय एसीबी की टीम ने दबोच लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में पहले एसीबी को शिकायत मिली थी, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सामने आई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप तैयार किया।

जैसे ही दोनों अधिकारियों ने तय रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *