अतिक्रमण को लेकर किया गया डांगापाड़ा मोड़ की मापी, दुकानों पर लगा निशान

Road Encroachment

हिरणपुर (पाकुड़): अतिक्रमण की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए सोमवार को अंचल प्रशासन ने डांगापाड़ा मोड़ का विस्तृत सर्वेक्षण और मापी कार्य किया। अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर सरकारी अमीन मिस्टर अंसारी, राजस्व कर्मचारी कैथरीना टुडू और अन्य कर्मियों की टीम मोड़ पर पहुंची और चारों दिशाओं में फैली सड़क किनारे की जमीन की मापी की गई। मापी के बाद कई दुकानों को अतिक्रमित क्षेत्र में पाए जाने पर चिह्नित भी किया गया।

डांगापाड़ा मोड़ से पाकुड़, हिरणपुर, महेशपुर, अमड़ापाड़ा और लिट्टीपाड़ा की ओर जाने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कें अलग-अलग दिशाओं में निकलती हैं। यह क्षेत्र लगातार बढ़ते यातायात दबाव का केंद्र बन चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षों से दुकानदारों ने सड़क के किनारे-किनारे अतिक्रमण कर दुकानें और ढांचे खड़े कर दिए हैं, जिसके कारण सड़क संकरी हो गई है और भारी वाहनों को निकलने में गंभीर परेशानी होती है।

प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में ट्रक, कोयला वाहक, यात्री बसें और निजी वाहन इस मोड़ से गुजरते हैं। सड़क की संकीर्णता के कारण कई बार दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की थी कि अतिक्रमण हटाया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और यातायात सुगम हो सके।

मापी टीम ने पूरे मोड़ का निरीक्षण करते हुए सड़क सीमा से बाहर बढ़ाए गए निर्माण को चिन्हित किया। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की पहचान कर ली गई है और संबंधित दुकानदारों को अब नोटिस भेजी जाएगी। नोटिस मिलने के बाद तीन दिनों के भीतर दुकानों से अतिक्रमण हटाना अनिवार्य होगा।

Matter
New Project 1
New Project

अंचलाधिकारी ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो प्रशासनिक तौर पर कार्रवाई कर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और जनता की सुविधा से समझौता नहीं किया जाएगा।

resizone elanza

Telegram channel

स्थानीय जनता ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सड़क चौड़ी होगी तथा दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *