tulsyan

चंदनकियारी में संदिग्ध बांग्लादेशी युवक पकड़ा गया, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा | चिकित्सकों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया

bangladeshi bangladeshi

बोकारो : बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत छाबड़ा गांव से एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़े जाने की खबर सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात गांव में घूम रहे एक अजनबी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को बांग्लादेश का नागरिक बताया है और अपना नाम मस्सोम बिला बताया है।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं, फिर भी जांच जारी
प्राथमिक पूछताछ और चिकित्सीय परीक्षण में युवक की मानसिक स्थिति संतुलित नहीं पाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदनकियारी के चिकित्सकों ने उसे मानसिक रोगी बताया है और इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। चिकित्सकीय पर्ची पर भी “बांग्लादेशी” लिखा गया है, जिससे उसकी नागरिकता को लेकर संदेह गहराता जा रहा है।

रात में संदिग्ध गतिविधि, ग्रामीणों ने पकड़ा
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, युवक को रात में गांव के आसपास संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा गया। पूछने पर वह अस्पष्ट जवाब दे रहा था, जिससे लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे तुरंत पुलिस को सौंप दिया।

DAV NANDRAJ

प्रशासनिक और खुफिया एजेंसियां सतर्क
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी और खुफिया एजेंसियां भी मामले की जांच में जुट गई हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उक्त व्यक्ति किसी अवैध गतिविधि में शामिल था या वास्तव में मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कैसे वह बांग्लादेश से भारत में प्रवेश कर सका।

happy Teacher Day

पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि,
“युवक के मानसिक हालात को देखते हुए फिलहाल इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि उसकी नागरिकता, आने का रास्ता और उद्देश्य को लेकर जांच गहराई से की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय एजेंसियों को भी सूचना दी जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *