रांची में हाईकोर्ट अधिवक्ता से दो करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग का नाम लेकर दी हत्या की धमकी

High Court Lawyer

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता कुणाल भारतेंदु से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ता ने खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

मिस्ड कॉल से शुरू हुई धमकी की कहानी
एफआईआर के अनुसार, 9 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजकर 42 मिनट पर अधिवक्ता कुणाल भारतेंदु के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आया। इसके बाद जब उन्होंने 2 बजकर 59 मिनट पर उसी नंबर पर कॉल बैक किया, तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को राहुल दुबे गैंग का सदस्य बताया। कॉलर ने अपना नाम प्रकाश शुक्ला बताया।

कॉलर ने सबसे पहले अधिवक्ता का नाम कन्फर्म किया और फिर उनसे जमीन कारोबार से जुड़े होने के बारे में सवाल पूछे। जब अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि वे झारखंड हाईकोर्ट में वकालत करते हैं, इसके बावजूद आरोपी ने रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

Adiwasi Mahotsav

एक हफ्ते की मोहलत, नहीं तो हत्या की धमकी
आरोपी ने अधिवक्ता से दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की और कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर रकम नहीं दी गई, तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। धमकी भरे इस कॉल के बाद अधिवक्ता ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और खेलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई।

happy Teacher Day

पुलिस जांच में जुटी, कॉल डिटेल खंगाली जा रही
खेलगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉलर वास्तव में किस नेटवर्क से जुड़ा है। साथ ही, राहुल दुबे गैंग के संभावित लिंक और आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

कानून के रखवालों पर भी खतरा, सुरक्षा पर सवाल
हाईकोर्ट के अधिवक्ता से रंगदारी मांगने की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कानूनी पेशे से जुड़े लोगों में इस घटना के बाद चिंता का माहौल है। अधिवक्ता संगठनों ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *