चतरा में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, अपराधी विकास कुमार के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के कोयलांचल इलाके में सक्रिय राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह के एक कथित सदस्य विकास कुमार के पैर में गोली लगी।…
