अनिल चौरसिया डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता

Anil Chaurasia Dacoity

Chaibasa:पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाजामदा ओपी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चर्चित अनिल चौरसिया डकैती कांड से जुड़े एक फरार अभियुक्त को पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गुप्त सूचना के बाद गठित हुई विशेष टीम
किरीबुरु एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि अक्टूबर माह में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर हुई डकैती में इस्तेमाल किए गए हथियार और गोली पहुंचाने के लिए एक व्यक्ति इलाके में आने वाला है। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किरीबुरु के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

अक्टूबर में हुई थी बड़ी डकैती
गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर डकैती की घटना हुई थी। इस वारदात में डकैतों ने करीब ₹2.5 लाख नकद, लगभग ₹90,000 का सोने का ब्रेसलेट और ₹80,000 की सोने की चेन लूट ली थी। इस मामले में गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना कांड संख्या 45/25, दिनांक 14.10.2025 दर्ज किया गया था, जिसमें पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बस स्टैंड से दबोचा गया आरोपी
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा बस स्टैंड से करण कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डकैती कांड में जेल भेजे गए अभियुक्त दीपक महतो का भतीजा बताया जा रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह हथियार और कारतूस लेकर वांछित अभियुक्त राजू लोहार को देने जा रहा था।

munadi live whattsapp banne.jpg

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने

  • एक सिल्वर रंग का देसी कट्टा,
  • एक स्टील रंग का स्वचलित पिस्तौल,
  • दो खाली मैगजीन,
  • 41 जिंदा कारतूस (7.65 एमएम),
  • 10 जिंदा कारतूस (9 एमएम),
  • 9 जिंदा कारतूस (8 एमएम)
  • और एक काले रंग का मोबाइल फोन बरामद किया है।
resizone elanza

Telegram channel

आगे की जांच जारी
एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने बताया कि इस गिरफ्तारी से डकैती कांड से जुड़े अन्य फरार अभियुक्तों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पुलिस अब हथियार सप्लाई नेटवर्क और बाकी आरोपियों की तलाश में छापामारी तेज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *