Durga Puja
tulsyan

दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में घोड़ा नेगी टीम बनी विजेता

Cricket Tournament

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के घोड़ा नेगी डैम क्लोनी में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में घोड़ा नेगी डैम क्लोनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ग्रामीण खिलाड़ियों में है प्रतिभा — आकाश महतो
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि आकाश महतो ने कहा —

“ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिलाड़ी खेल भावना से क्रिकेट खेल रहे हैं। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है।”

WhatsApp Image 2025 11 10 at 14.19.56
shrawani mela

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और खेल को समाज से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

happy Teacher Day

आयोजन समिति को धन्यवाद
स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति ने फाइनल मैच के सफल आयोजन पर खुशी जताई।समिति के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और आपसी एकता को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *