mela

जेडी हाई स्ट्रीट के मालिक अनुराग सरावगी ने अपार्टमेंट से कूदकर दी जान

Anurag Sarawagi Jd Hi Street

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब जेडी हाई स्ट्रीट के मालिक और प्रसिद्ध व्यवसायी अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। अनुराग सरावगी इसी अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर रहते थे।

अपार्टमेंट में रह रहे लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले अनुराग सरावगी अपनी बालकनी में किसी से मोबाइल पर जोर-जोर से बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान वह काफी उत्तेजित नजर आ रहे थे। इसी बीच अचानक उन्होंने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने की आवाज सबसे पहले घर में काम करने वाली दाई ने सुनी, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई।

घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात ही ब्लेयर अपार्टमेंट के बाहर शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

Adiwasi Mahotsav

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी रंजीत कुमार सहित पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने अपार्टमेंट में मौजूद लोगों और परिजनों से पूछताछ की है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

पुलिस के अनुसार, अनुराग सरावगी की सास का इलाज चेन्नई में चल रहा था। बुधवार को ही उनकी पत्नी और बेटा चेन्नई गए थे। घटना के समय उनके घर में उनकी बीमार माता-पिता मौजूद थे। फिलहाल घटनास्थल से किसी सुसाइड नोट की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

resizone elanza

Telegram channel

जानकारों के मुताबिक, अनुराग सरावगी की कंपनी ने रांची में जेडी हाई स्ट्रीट मॉल, जेडी सिनेमा और गोवा में जेडी विला जैसी प्रीमियम प्रॉपर्टीज विकसित की थीं। ऐसे में उनके द्वारा यह कदम उठाने से कारोबारी और सामाजिक हलकों में भी शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं अनुराग सरावगी किसी वित्तीय दबाव, व्यापारिक नुकसान, पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव से तो नहीं जूझ रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *