खादगढ़ा बस स्टैंड अग्निकांड: CCTV से पकड़ा गया संदिग्ध, अर्जुन भोक्ता गिरफ्तार

Bus Fire Case

Ranchi : खादगढ़ा बस स्टैंड पर लगातार हो रही रहस्यमयी आगजनी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अर्जुन भोक्ता के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से माचिस का डिब्बा और लाइटर बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में उस पर जानबूझकर आग लगाने का शक जताया जा रहा है।

CCTV बना सबसे बड़ा सुराग
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 1 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे बस स्टैंड में खड़ी छह बसों में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते सभी बसें जलकर खाक हो गईं। इस घटना की जांच चल ही रही थी कि 2 फरवरी को फिर बस टर्मिनल के सामने खड़ी एक सिटी बस में आग लगाने की कोशिश हुई। इस बार समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बस में आग लगने से ठीक पहले अंदर जाता और कुछ ही क्षण बाद बाहर निकलता दिखा। उसके बाहर निकलते ही बस में आग भड़क उठी। यही व्यक्ति पहली घटना से कुछ मिनट पहले भी जली हुई बस के पास मंडराता दिखा था।

आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में था
इन सबूतों के आधार पर लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 31/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी अर्जुन भोक्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह रांची के सिकिदरी क्षेत्र का रहने वाला है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपी अत्यधिक नशे में था। आशंका है कि उसने शराब या डेंड्रॉइट जैसे नशे का सेवन किया हुआ था। उससे पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अकेले वारदात को अंजाम दिया या किसी और की भी संलिप्तता है।

resizone elanza

पहले भी हो चुकी है बड़ी आगजनी
खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की यह पहली घटना नहीं है। साल 2023 में भी यहां दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 9 बसें जलकर खाक हो गई थीं। तब जांच में सामने आया था कि एक नाबालिग ने बसों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगाई थी, जिसे बाद में निरुद्ध किया गया था।

लगातार दोबारा हो रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी और मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *