Tulsyan

छठ मनाने गांव गया परिवार, पीछे से चोरों ने खाली कर दिया घर! 12 लाख के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार

रांची के मेसरा में बंद घर में 12 लाख रुपये की चोरी रांची के मेसरा में बंद घर में 12 लाख रुपये की चोरी

घर लौटने पर सामने आई चोरी की वारदात

रांची: राजधानी रांची के मेसरा स्थित बीआईटी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देवी दर्शन अंतर्गत वैष्णवी नगर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने के लिए गांव गए हुए थे।

छठ मनाने परिवार के साथ गांव गए थे गृहस्वामी
जानकारी के अनुसार, वैष्णवी नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने छपरा जिले के परसा गांव गए हुए थे। इसी दौरान घर सूना था। बताया जा रहा है कि रविवार को चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया और बंद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। घर में घुसने के बाद चोरों ने कमरों और अलमारियों को खंगाला। चोरों के हाथ सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत कई कीमती सामान लगे, जिन्हें लेकर वे फरार हो गए।

घर लौटने पर सामने आई चोरी की वारदात
परिवार जब छठ पर्व मनाकर वापस अपने घर लौटा, तो घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे जेवरात व अन्य सामान गायब मिले। परिवार ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें नकदी के अलावा बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं।

DAV NANDRAJ

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
घटना के बाद गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बीआईटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात के दौरान इलाके में कौन-कौन लोग मौजूद थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

maa-ram-pyari

फिलहाल चोरी की इस वारदात के बाद वैष्णवी नगर के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस चोरों तक पहुंचने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Read more: छठ मनाने गांव गया परिवार, पीछे से चोरों ने खाली कर दिया घर! 12 लाख के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *