Durga Puja
tulsyan

रांची एयरपोर्ट का नया शिड्यूल जारी, अब 24 फ्लाइट और कई शहरों के लिए कनेक्टिंग सुविधा

Ranchi Airport Flight Schedule Ranchi Airport Flight Schedule

सितंबर महीने में रांची से कुल 24 विमान संचालित होंगे, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और विशाखापत्तनम के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा

रांची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने सितंबर महीने के लिए विमानों का नया शिड्यूल जारी कर दिया है। यह शिड्यूल 1 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक लागू रहेगा। नए शिड्यूल के अनुसार रांची एयरपोर्ट से विमानों की संख्या में मामूली कमी आई है। पहले यहां से कुल 27 विमान संचालित होते थे, लेकिन अब यह घटकर 24 हो गए हैं।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें
नए शिड्यूल के मुताबिक, रांची से दिल्ली के लिए रोजाना 7 सीधी फ्लाइट उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा बेंगलुरु के लिए 4, मुंबई और कोलकाता के लिए 3-3, जबकि हैदराबाद के लिए 2 फ्लाइट रहेंगी।

कई शहरों से सीधा जुड़ाव
रांची से पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए रोजाना एक-एक विमान मिलेगा। इससे यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों तक आसानी से कनेक्टिविटी मिल पाएगी।

shrawani mela

कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा
एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या के अनुसार, अब रांची एयरपोर्ट से यात्रियों को कई शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है। इसमें भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, त्रिवेंद्रम और गुवाहाटी शामिल हैं।

  • भुवनेश्वर के लिए वाया मुंबई
  • इंदौर के लिए वाया दिल्ली
  • गुवाहाटी के लिए वाया बेंगलुरु
  • विशाखापत्तनम के लिए वाया हैदराबाद
  • त्रिवेंद्रम के लिए वाया बेंगलुरु
happy Teacher Day

इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ यात्रियों को यह होगा कि उन्हें दोबारा बोर्डिंग की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। एक बार रांची से बोर्डिंग कराने के बाद ही यात्री आसानी से गंतव्य शहर तक अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

resizone-elanza
rlifecare

इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस का दबदबा
रांची एयरपोर्ट से इस समय इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। आने वाले समय में अन्य एयरलाइंस भी यहां से कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में तैयारी कर रही हैं।

यात्रियों के लिए राहत
इस नए शिड्यूल से यात्रियों को न सिर्फ दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों तक बेहतर विकल्प मिलेगा, बल्कि छोटे शहरों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट का फायदा मिलेगा। त्योहारों के सीजन को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि इससे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और रांची एयरपोर्ट की गतिविधियां और तेज़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *