केंद्रीय सरना स्थल पर सरकारी अतिक्रमण के खिलाफ आदिवासी संगठनों का विरोध

सामाजिक_आंदोलन

रांची के सिरमटोली चौक स्थित केंद्रीय सरना स्थल में सोमवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों और सामाजिक नेताओं के नेतृत्व में बैठक हुई। इस बैठक में आदिवासी समुदाय ने सरना स्थल पर हो रहे सरकारी अतिक्रमण को लेकर गहरी नाराजगी जताई।

आदिवासी संगठनों का आरोप है कि फ्लाईओवर निर्माण के नाम पर पथ निर्माण विभाग सरना स्थल जैसे धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण कर रहा है।

संगठनों का कहना है कि यह आदिवासी समुदाय की धार्मिक आस्था और भावनाओं पर चोट है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

whatsapp channel

Jever News Paper

सरना प्रार्थना सभा रांची महानगर के सचिव सोनू खलखो ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आजादी के बाद से आदिवासी समुदाय के जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति, और धार्मिक पहचान को मिटाने की साजिश रची जा रही है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों के सहयोग से सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत के जरिए आदिवासियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

resizone elanza

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरना स्थल पर अतिक्रमण नहीं रुका तो आदिवासी समाज आंदोलन करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को लेकर उच्च अधिकारियों से भी बात की जाएगी।

the-habitat-ad

सरना स्थल आदिवासी समाज के लिए केवल धार्मिक स्थान नहीं, बल्कि उनकी पहचान का प्रतीक भी है। ऐसे में इस मुद्दे पर सरकार और समाज के बीच बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *