अनिल टाइगर हत्या के विरोध में झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे हजारों समर्थक

रांची विरोध प्रदर्शन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई इलाकों में आज अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में व्यापक बंदी देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

बंद समर्थकों ने किया चक्का जाम : सुबह से ही गोंदली पोखर चौक, ओरमांझी चौक, कांठीटांड़, रातू चौक, धुर्वा बस स्टैंड, पिठौरिया चौक, ब्लॉक चौक कांके और किशोरगंज चौक सहित कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम कर दिया। बंद समर्थकों ने कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध जताया और दुकानों को बंद कराया।

भाजपा नेता और सरना समिति का समर्थन : बंद को भाजपा के साथ-साथ केन्द्रीय सरना समिति का भी समर्थन मिला। भाजपा नेता सनी टोप्पो, रंजन अधिकारी, नीरज कुजूर और नवदीप महतो समेत कई कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। वहीं, सरना समिति ने भी इस बंद को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

रक्षा राज्य मंत्री भी सड़क पर उतरे : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी इस बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे, जिससे बंद को और बल मिला। वहीं, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

munadi live whattsapp banne.jpg

पुलिस ने सामाजिक नेता को किया गिरफ्तार : बंद के मद्देनजर सामाजिक नेता भैरों सिंह को रांची पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से प्रदर्शनकारियों में और रोष देखने को मिला, जिससे कुछ जगहों पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

resizone elanza

Telegram channel

धुर्वा और चुटिया में विरोध प्रदर्शन : धुर्वा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह जेपी मार्केट, मिया मार्केट और सेक्टर-3 मार्केट में घूम-घूमकर बंद करा रहा है। इस समूह में वीणा मिश्रा, शैलेश कुमार, अभय झा, गीता गुप्ता, चंदन पटेल और राधे सहित कई लोग शामिल हैं। वहीं, चुटिया के सरस्वती शिशु मंदिर चौक को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है।

बंद से आम जनजीवन प्रभावित : इस बंद के कारण पूरे रांची शहर में यातायात प्रभावित हुआ है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

झारखंड बंद के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि यह बंद कितना प्रभावी रहता है और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *