Durga Puja
tulsyan

रामगढ़: सीसीएल अरगड्डा एरिया में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, लोकल सेल भ्रष्टाचार मामले में 8 गिरफ्तार

CBI's big action in CCL Argadda area CBI's big action in CCL Argadda area

गिद्दी सी कोलियरी रोड सेल में भ्रष्टाचार का जाल, सीबीआई की दबीश से मचा हड़कंप

रामगढ़: झारखंड की कोयला राजधानी माने जाने वाले रामगढ़ जिले में सोमवार को सीबीआई की बड़ी कार्रवाई सामने आई। सीसीएल अरगड्डा एरिया के गिद्दी सी कोलियरी रोड सेल में लंबे समय से चल रहे कथित भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के मामले में रांची से पहुंची सीबीआई टीम ने दबिश दी। टीम ने मौके पर से 8 लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले जाया, जिन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

गिरफ्तार किए गए लोग
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में सीसीएल कर्मी, ट्रांसपोर्टर और लिफ्टर रोड सेल कमेटी के सदस्य शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है –

  • दीपक कुमार
  • अनिल कुमार
  • मोहम्मद तबारक
  • नरेश कुमार
  • अजय कुमार दास
  • इसराइल अंसारी
  • अरुण लाल
  • मोहम्मद सद्दाम

सीबीआई की इस कार्रवाई ने एक बार फिर से सीसीएल अरगड्डा एरिया में हड़कंप मचा दिया है।

shrawani mela

भ्रष्टाचार का मामला
जानकारी के मुताबिक, गिद्दी सी कोलियरी रोड सेल में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। लोकल सेल में कोयला उठाव और परिवहन के नाम पर अवैध कमाई का जाल बिछाया गया था। आरोप है कि कुछ कर्मियों और ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से कोयले का काला कारोबार और भारी भरकम रकम की उगाही की जा रही थी।

happy Teacher Day

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गोरखधंधा नई बात नहीं है। कई बार इस तरह की शिकायतें सामने आईं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में भ्रष्टाचार का नेटवर्क लगातार मजबूत होता चला गया।

resizone-elanza
rlifecare

सीबीआई की दबिश
रांची से आई सीबीआई टीम ने अचानक दबिश दी। दर्जनों की संख्या में अधिकारी और जवान गिद्दी सी रोड सेल पहुंचे और पूरे परिसर की घेराबंदी कर ली। कई घंटों तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद आठ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में इन्हें रांची ले जाकर औपचारिक गिरफ्तारी की घोषणा की गई। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के पास पहले से ही ठोस सबूत मौजूद थे। तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

हड़कंप और प्रतिक्रिया
सीबीआई की कार्रवाई की खबर फैलते ही अरगड्डा एरिया और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सीसीएल के कई कर्मचारी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों के बीच चर्चा है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारी हो सकती है, क्योंकि जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। स्थानीय स्तर पर भी इस कार्रवाई की गूंज सुनाई दे रही है। मजदूर संगठन और कोलियरी इलाके में रहने वाले लोग कह रहे हैं कि इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि गहरे पैठे इस नेटवर्क को तोड़ना आसान नहीं होगा।

सीसीएल पर बढ़ते सवाल
सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) पर लगातार भ्रष्टाचार और अवैध कारोबार के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले भी अलग-अलग कोलियरियों में रोड सेल और कोयला उठाव को लेकर सीबीआई और सतर्कता विभाग ने कार्रवाई की थी। लेकिन, बावजूद इसके अवैध धंधा थमता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि अगर सीबीआई इस मामले में आरोपियों के खिलाफ ठोस चार्जशीट दाखिल करती है, तो कई बड़े नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

आगे की प्रक्रिया
गिरफ्तार आठों लोगों को सोमवार देर शाम रांची ले जाया गया। मंगलवार को इन्हें विशेष सीबीआई अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी रहेगी और आगे भी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *