Durga Puja
tulsyan

रिम्स शासी परिषद की बैठक: स्वास्थ्य मंत्री बोले– प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख़्त कार्रवाई, रिम्स को बनाएंगे देश का बेहतरीन संस्थान

RIMS Governing Council Meeting RIMS Governing Council Meeting

रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को शासी परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने की। इसमें 16 एजेंडों पर गहन समीक्षा की गई।

मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि रिम्स को देश के बेहतरीन संस्थानों में शामिल करने के लिए व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने साफ़ कहा कि सरकारी ड्यूटी के दौरान बाहर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को चिन्हित कर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

16 एजेंडों पर हुई गहन समीक्षा
बैठक में परचेजिंग में देरी, ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं, वेंटिलेटरों की स्थिति, मशीनों की खरीद, इलाज की गुणवत्ता और सुधार की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

shrawani mela

MRI मशीन की खरीद में तेजी के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स निदेशक को MRI मशीन की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

happy Teacher Day

प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
डॉ. अंसारी ने दोहराया कि सरकारी ड्यूटी के दौरान बाहर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

resizone-elanza
rlifecare

रखरखाव और साफ-सफाई को मिली प्राथमिकता
ट्रॉमा सेंटर में खराब पड़े वेंटिलेटरों को बदलने/मरम्मत करने, बिल्डिंग की मरम्मत और साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

9 अक्टूबर को होगी अगली बैठक
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 9 अक्टूबर 2025 को होगी, जिसमें शेष प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रिम्स निदेशक को कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं और आने वाले समय में रिम्स में ठोस बदलाव दिखेगा। बैठक में जस्टिस अमरेश्वर सहाय, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, रिम्स निदेशक डॉ. प्रो. राजकुमार, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, रिनपास निदेशक, वित्त विभाग के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *