प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार किया लाल किले पर ध्वजारोहण
भारत आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी हर साल अपने परिधान और पगड़ी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके साफा बांधने का अंदाज भी सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। वह अपने पहले कार्यकाल (2014) से लेकर तीसरे कार्यकाल (2024) तक हर साल अलग पगड़ी में नजर आए हैं। इस साल भी उनके साफा का अंदाज अलग ही है। इस स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने केसरी, हरे और पीले रंग की राजस्थानी पगड़ी में नजर आए। इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उनकी पगड़ी की क्या विशेषता है, इसके बारे में यहां जानेंगे।देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है और अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति भी ठीक की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, सुधारों के लिए हमारी प्रतिबद्धता चार दिन की वाहवाही के लिए नहीं है। सुधार की प्रक्रिया किसी मजबूरी में नहीं है, बल्कि देश को मजबूती दिलाने के लिए हैं। हम राजनीतिक मजबूरी के कारण कोई फैसला नहीं लेते। राजनीतिक गुणा-गणित से फैसले नहीं लेते। हमारा एक ही संकल्प है- राष्ट्रहित प्रथम। भारत की गति तेज है, हमारी दिशा ठीक है। हमने प्रति व्यक्ति आय को दोगुना किया है। हमने अर्थव्यवस्था को तेजी से सुधारा है। हमने बैंकिंग क्षेत्र की स्थिति भी ठीक की है।
उन्होंने कहा कि हर एक सुधार को जमीन पर लागू करना होगा। शासन-प्रशासन की हर इकाई में सुधार करें। पंचायत स्तर पर भी यही हो। ऐसा करेंगे तो देखते ही देखते लाखों सुधार हो जाएंगे। फिर आम जीवन आसान हो जाएगा। ऐसा हो तो हमारे देश का नौजवान नई ऊंचाइयों को छुएगा।