tulsyan

झामुमो की पहली उम्मीदवार लिस्ट में 22 पुराने विधायक , लुइस मरांडी और कुणाल षाड़ंगी का टिकट कटा, सारठ से चुन्ना सिंह को मिला मौका

jmm logo jmm logo

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 35 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, जिसमें 22 सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताया गया है। लेकिन बड़ा राजनीतिक भूचाल तब आया जब हाल ही में भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुईं लुइस मरांडी और चर्चित नेता कुणाल षाड़ंगी का नाम इस सूची में नहीं मिला।

सूची के जारी होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई, क्योंकि लुइस मरांडी जैसे बड़े नाम का टिकट काटा जाना एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके साथ ही गणेश महली भी सूची से बाहर हो गए हैं, जबकि दूसरी ओर उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को सारठ से टिकट थमाया गया है, जो झामुमो में शामिल होते ही विधानसभा चुनाव का टिकट पाने में सफल हुए हैं।

Screenshot 2024 10 23 100732

प्रमुख नामों में झामुमो के मुखिया हेमंत सोरेन को बरहेट से मैदान में उतारा गया है, जबकि कल्पना सोरेन को गांडेय और बसंत सोरेन को दुमका से फिर से टिकट मिला है। इसके अलावा, झामुमो के प्रमुख नेताओं में स्टीफेन मरांडी (महेशपुर), बेबी देवी (डुमरी), धनंजय सोरेन (बोरियो), समीर मोहंती (बहरागोड़ा), रामदास सोरेन (घाटशिला), और दीपक बिरुवा (चाईबासा) को भी टिकट दिया गया है।

DAV NANDRAJ


इसके अलावा प्रमुख नामों में राजमहल से एमटी राजा, बोरियो से धनंजय सोरेन, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, नाला से रवीन्द्रनाथ महतो, मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गिरीडीह से सुंदिव्य कुमार, चंदनक्यारी से उमाकांत रजक, टुंडी से मथुरा महतो, बहरागोड़ा से समीर मोहंती, घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार, जुगसलाई से मंगल कालिंदी, ईचागढ़ से सबिता महतो, चाईबासा से दीपक बिरुवा, मझगांव से निरल पूर्ति, मनोहरपुर से जगत मांझी,

Screenshot 2024 10 23 100809
happy Teacher Day

खरसावां से दशरथ गगराई, तमाड़ से विकास मुंडा, तोरपा, से सुदीप गुड़िया, गुमला से भूषण तिर्की, लातेहार से बैद्यनाथ राम, गढवा से मिथलेश ठाकुर, जमुआ से केदार हज़ारा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया से मनोज चंद्र, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी, लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है ।

resizone-elanza
rlifecare

पार्टी ने इस सूची को मंगलवार देर रात रांची में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी किया है

चुनाव तिथियां: झारखंड में मतदान दो चरणों में होगा – 13 नवंबर को पहला चरण और 20 नवंबर को दूसरा चरण। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *