mela

पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार न्यायिक हिरासत में, कोर्ट में पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा

पत्नी की हत्या

हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पर पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप।

41 दिनों से फरार रहने के बाद पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार।

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Adiwasi Mahotsav

आरोपी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, पत्नी की मौत पर चुप्पी साधी।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया।

resizone elanza

Telegram channel

अशोक कुमार पिछले 41 दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन आखिरकार हजारीबाग लोहसिंघना थाना पुलिस और विशेष टीम ने उन्हें रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

image 4

गिरफ्तारी के बाद रातभर चरही गेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उन्हें सुबह करीब 10 बजे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट में पेशी के दौरान बढ़ाई गई सुरक्षा

अशोक कुमार को जब कोर्ट में पेश किया गया, तो वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। उनकी पेशी को लेकर मीडिया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

आरोपी ने कहा कि ‘आरोप बेबुनियाद, लेकिन पत्नी पर नहीं की कोई टिप्पणी’

कोर्ट में पेशी के दौरान अशोक कुमार ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा,
“एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। पहले पहलू को लेकर काफी दुष्प्रचार किया जा चुका है।”

हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी अनिता देवी की मौत को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि “दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा।”

अशोक कुमार पर अपनी पत्नी अनिता देवी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है। घटना के बाद से ही वे फरार चल रहे थे, पुलिस को उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी करनी पड़ी।परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अब अशोक कुमार के खिलाफ कोर्ट में आगे की सुनवाई होगी। पुलिस उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर पूरे झारखंड में चर्चा बनी हुई है।

हजारीबाग के इस चर्चित मामले में पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस की जांच और कोर्ट की कार्यवाही से तय होगा कि आरोपी को क्या सजा मिलेगी। पूरे झारखंड की नजर इस केस पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *