Durga Puja
tulsyan

घाघीडीह सेंट्रल जेल में पुलिस की छापेमारी, कैदियों के नेटवर्क की जांच

घाघीडीह जेल छापेमारी

जमशेदपुर: जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में मंगलवार रात अचानक हड़कंप मच गया…
जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जेल के भीतर औचक छापेमारी शुरू कर दी।
करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने हर वार्ड, हर सेल की गहराई से जांच की।
आशंका है कि जेल के अंदर से ही अपराधी बाहरी नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं।

जमशेदपुर में बढ़ते अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज़ होगी है,
मंगलवार रात 8 बजे जिला पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह सेंट्रल जेल में दबिश दी।

छापेमारी का नेतृत्व ADM लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान और सिटी SP कुमार शिवाशीष ने किया।
इस दौरान थाना प्रभारी और भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल भी मौजूद थे।

shrawani mela

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल के भीतर से कुछ कैदी आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं,
बाहरी अपराधियों से संपर्क में हैं और मोबाइल या अन्य माध्यमों से संगठित अपराध का संचालन हो रहा है।

happy Teacher Day

इस छापेमारी की खास बात यह रही कि जेल प्रशासन को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी,
ताकि पूरी कार्रवाई गोपनीय रहे और किसी भी साक्ष्य को नष्ट न किया जा सके।

resizone-elanza
rlifecare

करीब 2 घंटे तक जेल के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई।
हालांकि, इस दौरान क्या बरामद हुआ, इसे लेकर अभी प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बने रहिए मुनादी लाइव के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *