...

जमशेदपुर में गरजे पीएम मोदी, कहा- झामुमो और कांग्रेस सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं, सावधान हो जाइए…

WhatsApp Image 2024 09 15 at 15.08.57

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को जोहार और राम-राम कहकर उनका अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड को और आपसभी को मैंने वादा किया था कि आमने-सामने होकर ही आप सभी से बातचीत होगी। आज जब मैं सुबह रांची पहुंचा तो मौसम ज्यादा खराब हो गया। हैलीकॉप्टर उड़ नहीं सकता था। इसलिए मैनें तय किया कि सड़क के रास्ते ही जमशेदपुर जाऊंगा। रास्ते भर बारिश आशीर्वाद बरसाता रही। पहले लोगों को पता नहीं था कि मैं जमशेदपुर जाऊंगा, लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा सभी बारिश में भिगते हुए मेरा स्वागत किया। ये प्यार और आशीर्वाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है। साथियों रुकावटें कितनी भी लेकिन कोई भी रुकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती है।

साथियों क्रांति और बलिदान की ये धरती, भगवान बिरसा मुंडा की ये धरती, जिसने जमशेदजी जैसे उद्यमी के जरिए झारखंड को सिंचा था। साथियों आज करमा पूजा के उमंग के बीच यहां आने से पहले झारखंड को कई विकास कार्यों की सौगात देने का मौका मिला। साथियों उत्सव के लिए माहौल में आज झारखंड को छह नई वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड का चहुंमुखी विकास भाजपा की प्राथमिकता के साथ मोदी की गारंटी भी है। भगवान बिरसा मुंडा को सिर झुकाकर नमन करने के साथ ही जमशेदपुर में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

सबसे समृद्ध राज्‍य बनने की क्षमताः पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में हिन्‍दुस्‍तान का सबसे समृद्ध राज्‍य बनने की क्षमता है। हमारी सरकार विकसित झारखंड, विकसित भारत के लिए संकल्पित है। आज टाटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर गर्व की अनुभूति हो रही है। पीएम ने कहा कि चार महिने पहले मैं लोकसभा चुनाव में आपलोगों से आशीर्वाद मांगने आया था। उस वक्त भी दुनिया ने देखा कि एक तरफ मोदी को हराने के लिए पूरी जमात थी। बड़े-बड़े षड्यंत्र, अफवाहें और साजिशें रचीं गई लेकिन आपका आशीर्वाद मेरे साथ बना रहा।

whatsapp channel

Jever News Paper

कांग्रेस ने झामुमो को लूटना सिखायाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल लोकसभा चुनाव में महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन जब महिलाएं पैसे लेने गई तो उन्हें कुछ नहीं दिया। झामुमो को भी ये सीख कांग्रेस ने दी है। मईयां योजना के नाम पर 300-300 रुपये लिए जा रहे हैं। अबुआ आवस योजना के लिए 25-25 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। म्यूटेशन के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इसलिए झामुमो जब देने की बात करे तो सावधान हो जाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *