- झारखंड
- झारखंड समाचार
- ट्रेंडिंग खबरें
- पार्टी सम्मेलन
- युवा कांग्रेस
- रांची
- राजनीति
- राजनीति समाचार
- सांस्कृतिक कार्यक्रम
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता का इतिहास कांग्रेस का इतिहास है : राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्वाहन् 10ः30 बजे झण्डोतोलन किया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन नेली नाथन द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया एवं झण्डे को सलामी दी गयी। वन्देमातरम् गीत के साथ झण्डातोलन किया गया तथा राष्ट्रीय गीत कांग्रेसजनों द्वारा गाया गया एवं मिठाईयां बांटी गयी, इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसजनों एवं राज्य की जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि हमारे पूर्वजों ने जिस तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान से न सिर्फ देश को आजाद कराया बल्कि देश के नवनिर्माण की आधारशिला रखी है, स्वतंत्रता का इतिहास कांग्रेस का इतिहास है। हमारा यह कर्तव्य है कि इस स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाये रखे और संविधान ने जो हमें घूमने, फिरने, अपनी बातों को बोलने आदि की जो स्वतंत्रता दी है, उस संविधान की रक्षा हमें करनी है। देश के सामने आज भी कई चुनौतियॉं हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता देश की एकता एवं अखंडता को हरहाल में बनाये रखने के लिए संकल्पित हैं एवं देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कृतसंकल्पित है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डा. भीमराव अम्बेदकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, पाण्डेंय गणपत राय के अलावे भगवान वीर बिरसा मुण्डा, सिद्धू-कान्हू, तिलका मांझी, ठाकुर विष्वनाथ शाहदेव आदि को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बलिदान को देष कभी भुला नहीं सकता। हमें उनसे प्रेरणा लेने की आवष्यकता है और उनके मूल्यों एवं सिद्धान्तों पर चलने की आवष्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आजादी का अधिकार तो मिला, परन्तु हमें अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करना है। जिस संकल्प के साथ हमने आजादी पाई, उसे बनाये रखने की आवष्यकता है। देश की परम्परा के अनुसार गंगा-जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाना है। यही आज स्वतंत्रता दिवस पर हमें संकल्प लेने की आवष्यकता है।


झंडोत्तोलन कार्यक्रम में अमानत अली, अनादि ब्रहम, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, आभा सिन्हा, जगदीश साहु, रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, संजय लाल पासवान, डॉ0 एम0 तौसीफ, जय शंकर पाठक, मदन मोहन शर्मा, मानस सिन्हा, रमा खलखो, अभिलाष साहु, नेली नाथन, केदार पासवान, अमरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह,सुरेश बैठा, सूर्य कान्त शुक्ला, डॉ राकेश किरण महतो, शकील अहमद अंसारी, सुरेन राम, डॉ आरसी मेहता, खुर्शीद हसन रोमी, राजेन वार्मा राजेश चन्द्र राजू, दिलीप उरांव, छोटू सिंह, जगरनाथ साहु, अजय सिंह, तारीक अहमद, राजकुमार यादव, शैयद हसनैन जैदी, दिनेश लाल सिन्हा, महेश साहु, मुंजी सिंह, उमेश चौधरी, डॉ भुवन मोहन, डॉ राज किशोर राम, वाई एन मिश्रा, तपेशवर नाथ मिश्रा, हर्ष बंधन कुमार,, राजवर्धन, यशवर्धन, गुलजार अहमद, प्रेम कुमार, कृष्णा राम, विश्राम महतो, अरूण श्रीवास्तव, सुरेश कुमार पासवान, राजीव प्रकाश चौधरी, राजू राम, वशिष्ठ लाल पासवान, शिव टहल नायक, कुमार कौशल गांधी, किशोर नायक, उमर खान, दिलीप कुमार, रश्मि चन्द्र, अजय शर्मा, बरतु महतो, पापु पासवान, श्रीकांत कुमार, साबीर अहमद, धर्मेन्द्र सिंह, राखी प्रियदशनी, पूर्णिमा सिंह, सरिता टोप्पो, परवती सिंह, रीता चौधरी, नीतू देवी, विनीता पाठक, मेरी तिर्की नीलम सहाय, अजहर इमाम, नन्द लाल शर्मा, रमेश पांडे, रमजान अंसारी, राज कमल, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।