धमकियों से डरने वाला नहीं, जनता की सेवा करता रहूंगा” – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

डॉ इरफान अंसारी धमकी मामला डॉ इरफान अंसारी धमकी मामला

रांची/बोकारो: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। बोकारो परिषदन में विश्राम के दौरान देर रात एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई – “जिस तरह यूपी में मुसलमानों का सफाया किया गया, अब झारखंड की बारी है और तुम्हें भी मिटा देंगे।”

धमकी मिलने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस पर डॉ. अंसारी ने दो टूक कहा –
“धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मुझे जनता से कोई दूर नहीं कर सकता और मेरी आवाज़ कोई नहीं दबा सकता। मैं जनता की सेवा के लिए बना हूं और सेवा करता रहूंगा।”

भाजपा-आरएसएस पर लगाया आरोप
डॉ. अंसारी ने भाजपा और आरएसएस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ मुसलमान और ईमानदार मंत्री होने के कारण उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा – “यह उनकी छोटी मानसिकता और चरित्र को उजागर करता है। मेरी लड़ाई विचारधारा से है, नफ़रत से नहीं।”

DAV NANDRAJ

काम से डर रही भाजपा
स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि आज राज्य में स्वास्थ्य विभाग में जो बदलाव दिख रहा है, वह उनके काम का नतीजा है। लेकिन भाजपा के नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा।
“मैं काम करता आया हूं और काम करता रहूंगा। धमकियों और नफ़रत की राजनीति से न डरा हूं और न कभी डरूंगा। रोक सको तो रोक लो… मेरा मकसद सिर्फ जनता की सेवा है।”

happy Teacher Day

पुलिस अलर्ट मोड में
इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। साइबर सेल उस मोबाइल नंबर और कॉलर की जांच कर रही है, जिससे धमकी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *