Durga Puja
tulsyan

सियाचिन हिमस्खलन में देवघर के अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी शहीद, रांची एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

Agniveer Neeraj Kumar Chaudhary Agniveer Neeraj Kumar Chaudhary

मधुपुर के कजरा गांव के अग्निवीर नीरज चौधरी का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, सेना व प्रशासन ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी अंतिम विदाई

लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर से आई दर्दनाक ख़बर ने झारखंड को झकझोर दिया। देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी हिमस्खलन में शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया।

मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर वायुसेना के विमान से रांची एयरपोर्ट लाया गया, जहां झारखंड के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों, सेना के जवानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित सेना के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

रांची एयरपोर्ट पर हुआ श्रद्धांजलि समारोह
रांची एयरपोर्ट पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जैसे ही विमान ने लैंड किया, पूरे माहौल में ‘भारत माता की जय’ और ‘नीरज चौधरी अमर रहें’ के नारों की गूंज सुनाई दी। झारखंड सरकार की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

WhatsApp Image 2025 09 10 at 19.14.30
shrawani mela

परिवार व गांव में शोक की लहर
नीरज चौधरी के शहीद होने की खबर से कजरा गांव में गहरा शोक व्याप्त है। गांव के लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। नीरज के पिता और परिवार के अन्य सदस्य अपने बेटे के बलिदान पर गर्व करते हुए भी गहरे दुःख में हैं।

happy Teacher Day

मरांग बुरु से प्रार्थना
झारखंड के कई आदिवासी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश जारी कर कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

resizone-elanza
rlifecare

अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती
नीरज कुमार चौधरी भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए थे। कम समय में ही उन्होंने अनुशासन, पराक्रम और साहस का परिचय देकर देश के प्रति अपनी निष्ठा साबित कर दी

अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी का बलिदान झारखंड और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। झारखंड सरकार ने उनके परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *