...

बंधु तिर्की ने हिमंता बिस्वा सरमा पर लागाया बड़ा आरोप, कहा-मुझे भाजपा में शामिल करने के लिए प्रलोभन दिया

बंधु तिर्की

रांची: सियासी उठापटक के बीच मांडर क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत के मामले सहित पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने प्रेसवार्ता में सिपाही भर्ती दौड़ पर कहा कि इसमें महिलाएं भी दौड़ी हैं। लेकिन उनके साथ कोई घटना नहीं हुई। वे हताहत नहीं हुईं। लेकिन ये जांच का विषय है कि आखिरकार युवकों के साथ ही ये कैसे और क्यों हुआ। वहीं, उन्होंने चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि हम उनके बारे में क्या ही कहें, अब वे चले गए तो चले गए। दो महीने बाद पता चल जाएगा की कौन शेर है, कौन बाघ और कौन सियार है। झामुमो ने उनको मौका दिया था। मुख्यमंत्री बनाया था।


भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उनका काम है कि रेलवे स्टेशन का नाम बदल दीजिए, हिंदू-मुसलमान को लड़ा दीजिए, बुलडोजर चला दीजिए। यही भाजपा का काम है। कहा कि भाजपा एचइसी को रिवाइव करने की बात क्यों नहीं करती है। राज्य के विकास की बात क्यों नहीं करती है। हम तो असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा से तो पूछ रहे हैं कि वे इस सभी मुद्दों पर क्यों नहीं बोलते हैं। सरना कोड के बारे में क्यों नहीं बात करते हैं। वो खाली कमर लचका-लचका कर बात करते हैं। उनसे पूछिए की किसने आदिवासियों की जमीन लूटी है। दिल्ली में तो उन्हीं के पार्टी की सरकार है।

मंईयां सम्मान


उन्होंने असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा शर्मा पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा की तीन साल पहले वर्तमान राज्य को अस्थिर करने के लिए हिमंता बिस्वा शर्मा ने मुझसे संपर्क किया था, लेकिन झारखंड में उसको कुछ हांथ नहीं लगने वाला है। झारखंड के लोग असम और दूसरे राज्यवासियों के जैसे नहीं है। वहीं, उन्होंने मंईयां सम्मान योजना पर पीआईएल दर्ज करने के मामले में कहा की कोर्ट में लोकप्रिया योजना के खिलाफ पीआइएल दर्ज कराने का काम भी भाजपा ने ही किया है।


उन्होंने आगे कहा कि 22 सितंबर को हमलोग मंईयां सम्मान सम्मेलन का आयोजन पुरानी विधानसभा के परिसर में करने जा रही है। इसमें 15 विधानसभाओं से तकरीबन 10 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों का गुणगान किया जाएगा। उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित होगी। इस कार्यक्रम का नाम रखे हैं मुख्यमंत्री के सम्मान में मंईयां का सम्मेलन।

भाजपा आलोचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *