...

Hariyali Teej 2024: आज महिलाएं रख रहीं निर्जला व्रत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

Screenshot 2024 09 06 111832

रांचीः आज हरितालिका तीज है। महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु व सदा सुहागिन बने रहने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। तीज का व्रत रखने वालीं अधिकतर महिलाएं अपने घरों में ही पूजा करती हैं। निर्जला यानी बिना पानी पीए 24 घंटे का व्रत रखती हैं। हरितालिका तीज (Hariyali Teej 2024) के बारे में पंडित गोपाल जी ने बताया की हरितालिका तीज का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। इसे व्रत को केवल सुहागिन महिलाएं ही करती हैं। इस व्रत को करने से धन-धान्य, पुत्र-पौत्र, पति की आयु लंबी होती है। साथ ही भगवान शिव व माता पार्वती के आशीर्वाद से उत्तम सौभाग्य की प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इसे मनाने को लेकर विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अपनी परंपराएं हैं।

Screenshot 2024 09 06 111023

हरितालिका तीज के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी पत्नी कल्पना के साथ तस्वीर साझा करते हुए प्रदेश भर की महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर अपने पोस्ट में लिखा है कि –

प्रदेश की सभी बहनों/माताओं को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है।। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि आपके जीवनसंगिनी का त्याग और समर्पण एक सुखी परिवार की नींव है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होगा। मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियाँ बनी रहें।

सभी दंपतियों को पुनः हरतालिका तीज की शुभकामनाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *