...

Mango Flyover : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया भूमि पूजन, कहा-18 महीनों में तैयार हो जाएगा फ्लाईओवर

Screenshot 2024 09 06 141633

रांचीः जमशेदपुर शहर के मानगो में फ्लाईओवर की मांग आज धरताल पर उतर आया। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बहुप्रतिक्षित मानगो फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की नींव रखी। निर्माण कार्य का शुभारंभ करने से पूर्व भूमि पूजन के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बतौर मुख्य अथिति शामिल हुए। उन्होंने पुष्पांजलि कर व नारियल फोड़कर निर्माण कार्या का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को फ्लाईओवर के निर्माण की लागत और उसे पूर्ण करने की समयावधि की जानकारी दी।

Screenshot 2024 09 06 141710
नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते स्वास्थ्य मंत्री बन्न गुप्ता.

461 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगेः उन्होंने बताया की मानगो फ्लाईओवर को बनाने में कुल 461 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही यह बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर 18 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में कोई असुविधा नहीं होगी।

जाम के झाम से मुक्ति मिलेगीः उन्होंने कहा कि मानगो फ्लाईओवर की मांग क्षेत्र की जनता कि बरसों पुरानी मांग है। फ्लाईओवर के बनने से मानगो साकची से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने से मानगो और साकची के लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी, अभी रोजना लाखों वाहन इसी मुख्य मार्ग से आना -जाना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *