रेलवे जमीन पर नोटिस से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार

रेलवे जमीन

जमशेदपुर के परसुडीह इलाके में रेलवे की जमीन पर बसे झारखंड नगर और ग्वाला पट्टी के लोग नोटिस मिलने के बाद आक्रोशित हैं। रेलवे प्रशासन के नोटिस से परेशान होकर ग्रामीण बड़ी संख्या में जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों से पुनर्वास की मांग की।

परसुडीह में रेलवे की जमीन पर 70 साल से रह रहे झारखंड नगर और ग्वाला पट्टी के निवासियों को रेलवे प्रशासन ने जमीन खाली करने का नोटिस भेजा है। इस नोटिस के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दशकों से यहां बसे होने के बावजूद उनके घर तोड़े जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि घरों को तोड़ने से पहले उनका पुनर्वास किया जाए। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और कहा कि वे बेघर नहीं होना चाहते।

image 15

स्थानीय निवासी ललन यादव ने बताया कि हम 70 साल से यहां रह रहे हैं। अब अचानक से हमें हटाया जा रहा है। हमारा पुनर्वास किया जाए।

Adiwasi Mahotsav

मुखिया सरस्वती टुडू ने गुहार लगाई कि “हमारे बच्चों और परिवारों का क्या होगा? पहले हमें कहीं बसाएं, उसके बाद जमीन खाली कराएं।”

happy Teacher Day

स्थानीय महिला ने कहा कि “हम गरीब लोग हैं, कहां जाएंगे? प्रशासन हमारी मदद करे।”

resizone elanza

Telegram channel

लोगों का कहना है कि जब से उन्हें नोटिस मिला है, वे बेहद डरे हुए हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में बेघर होने का डर साफ दिख रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से पुनर्वास की व्यवस्था करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *