tulsyan

रामगढ़ में अवैध खोवा-पनीर का बड़ा भंडाफोड़ | तीन बसों से बरामद हुआ नकली माल

paneer raid paneer raid

रामगढ़: रामगढ़ में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला फूड विभाग ने छापेमारी अभियान चलाते हुए तीन लग्जरी बसों से बड़ी मात्रा में अवैध पनीर और खोवा जब्त किया है। पूरी कार्रवाई रामगढ़ टोल प्लाज़ा के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई, और इस दौरान साढ़े तीन लाख रुपये की नकली/मिलावटी सामग्री पकड़ी गई है।
अब सवाल ये उठता है — क्या ये खोवा-पनीर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ था? और आखिर ये माल कहाँ सप्लाई किया जा रहा था?”

“रामगढ़ टोल प्लाज़ा पर हुई इस कार्रवाई के दौरान आरज़ू बस, भोजपुर लक्ज़री और रेखा बस को जांच के लिए रोका गया। इन बसों में बिना किसी फूड लाइसेंस के 120 किलो पनीर और 750 किलो खोवा पाया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। खाद्य विभाग को आशंका है कि ये मिलावटी या नकली खोवा-पनीर हो सकता है, और इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

रामगढ़ की जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्री ने बताया कि जब्त किया गया सारा माल पटना के आर्टिका फूड जोन से रांची भेजा जा रहा था, लेकिन रामगढ़ में हुई इस तगड़ी कार्रवाई ने पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया।

DAV NANDRAJ

Screenshot 2025 06 02 185010
happy Teacher Day

अब प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर ये सामग्री कहां सप्लाई की जा रही थी कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं? और क्या रामगढ़ या आसपास के इलाकों में भी नकली डेयरी उत्पाद बेचे जा रहे हैं?”

resizone-elanza
rlifecare

“नकली दूध, पनीर और खोवा न सिर्फ़ आपके स्वास्थ्य के लिए जहर है, बल्कि समाज में अवैध मुनाफाखोरी और फूड सेफ्टी के नियमों की धज्जियां भी उड़ाता है।
रामगढ़ खाद्य विभाग की यह कार्रवाई एक सख़्त संदेश है — कि अब ऐसे खेल बर्दाश्त नहीं होंगे।

मुनादी लाइव पर हम आप तक पहुंचाते रहेंगे झारखंड की जमीनी हकीकत और हर खुलासे की सीधी तस्वीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *