Tulsyan

रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी

रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी

जामताड़ा: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर शनिवार को क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। सुबह से ही उनके आवास पर बहनों का तांता लगा रहा। मंत्री अंसारी ने एक-एक कर सभी बहनों से राखी बंधवाई और उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने गरीब और जरूरतमंद बहनों के बीच साड़ी एवं नगद राशि का वितरण भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने मंत्री को राखी बांधते हुए भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और विश्वास को दोहराया।

Raksha bandhan

मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा—

DAV NANDRAJ

“रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली की दुआ करती हैं, और भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं।”

maa-ram-pyari

उन्होंने आगे कहा कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने के लिए ऐसे त्यौहार बेहद महत्वपूर्ण हैं और यह सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

Irfaan Ansari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *