...

आतिशी होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने रखा नाम का प्रस्ताव

Share Link

Next CM Of Delhi : आतिशी अब दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में अपने कैबिनेट की चर्चित मंत्री आतिशी का नाम आगे रखा है। बता दें कि आतिशी सीएम पोस्ट की रेश में कैलाश गहलोत को पछाड़ते हुए दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आतिशी अरविदं केजरीवाल की करीबी मानी जाती हैं। आप सरकार में आतिशी के पास वित्त, शिक्षा जैसे प्रमुख विभाग हैं। वहीं, दिल्ली में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं।

Maa RamPyari Hospital

आतिशी का ही चुनाव क्योंः आप सरकार के 14 मंत्रालयों में से सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार आतिशी ने ही संभाला। आम आदमी पार्टी ने लगातार अपनी शिक्षा नीति से खासकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे और पाठ्यक्रम को उन्नत कर एक मिशाल पेश की है। आतिशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभारी बनाए जाने से पार्टी में उनका रुतबा काफी बढ़ गया। आतिशी अप्रैल 2018 तक पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया करती थीं। सिसोदिया के सलाहकार के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, छात्रों के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए, दिल्ली सरकार के स्कूलों में ‘हैप्पीनेस करिकुलम’ और ‘एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम’ शुरू किए थे।

आतिशी आम आदमी पार्टी के सबसे सुशिक्षित सदस्यों में से हैं, जो पार्टी के शहरी, मध्यम वर्ग के समर्थन आधार को आकर्षित करती हैं। आतिशी शिक्षा, नीति और शासन में पढ़ाई की हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पूरी करने के बाद में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई की।

Maa RamPyari Hospital

AAP (आम आदमी पार्टी) के साथ जुड़ने से पहले, आतिशी ने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गाँव में सात साल बिताए, जहाँ वह जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा प्रणालियों से जुड़ीं। उन्होंने वहां कई गैर-लाभकारी संगठनों के साथ काम किया, जहां वह पहली बार कुछ AAP पार्टी के सदस्यों से मिलीं थीं। वह आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय ही उसमें शामिल हो गईं थीं। 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र मसौदा समिति की एक प्रमुख सदस्य भी रहीं थी। शुरुआती चरण में पार्टी की नीतियों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.