रविवार को लगेगा चंद्र ग्रहण, 12 बजे से सूतक काल

Chandra Grahan 2025 Chandra Grahan 2025

रविवार को साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के साथ ही सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा, जो ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पूर्व ही प्रभावी हो जाता है। इस वजह से रविवार दोपहर 12 बजे से ही सूतक काल मान्य होगा।

Maa RamPyari Hospital

बाबा धाम में जलार्पण रहेगा बंद
देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रविवार को दोपहर 12 बजे से लेकर चंद्र ग्रहण की समाप्ति तक गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश और जलार्पण की प्रक्रिया रोक दी जाएगी। ग्रहण के खत्म होने के बाद गर्भगृह की शुद्धि कर पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्था बहाल की जाएगी।

धार्मिक मान्यता और परंपरा
हिंदू धर्मशास्त्रों में ग्रहण को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है। सूतक काल में पूजा-पाठ, भोग अर्पण और मांगलिक कार्य नहीं होते। ग्रहण काल में भगवान का स्मरण, मंत्र जाप और ध्यान को विशेष फलदायी माना जाता है।

whatsapp channel

Maa RamPyari Hospital

भक्तों की बढ़ेगी भीड़
श्रावण मास के कारण पहले से ही बाबा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को ग्रहण और सूतक काल के मद्देनज़र सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत की है।

सावधानियां बरतने की अपील
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। वहीं घरों में रखे भोजन पर तुलसी पत्र डालने की परंपरा है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और शुद्धिकरण भी आवश्यक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *