छतरपुर: गुड्डू उत्पाद सिपाही के पद के दौड़ के लिए मेदिनीनगर में गए हुए थे कि दौड़ते दौड़ते बेहोश हो गए जहा इलाज के क्रम में रांची में निधन हो गया। इधर इनके निधन की खबर सुन लोग स्तब्ध रह गए। निधन के बाद भाजपा के बड़े नेता और कार्यकर्ता उनके कउवल आवास पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के साथ छतरपुर पाटन विधायक पुष्पा देवी ने परिजनों से मिलने के बाद कहा कि बहाली के नाम पर सरकार की यह नौटंकी बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी है ऐसे में समय की कोई सारणी तय नही है। यह दर्शाता है कि प्रशाशनिक अधिकारी को भी जमीनी हकीकत का जानकारी नही है। यह सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैया बिलकुल भी बर्दाश्त करने लायक नही है।विधायक पुष्पा देवी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा की हम शोक संतप्त परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में खड़े है और किसी भी तरह की मदत के लिए तैयार है।पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने सरकार से मांग कि है कि अब तक इस बहाली में अपने जीवन खोने वालों के आश्रितों को एक करोड़ नगद व परिजनों को नौकरी दी जाए।
इस शोक सभा में झारखंड नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक भानुप्रताप साही, पलामू भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और भाजपा के अन्य अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।