...

राज्यपाल पहुंचे जमशेदपुर, अर्जुन मुंडा के बड़े भाई के निधन पर जताया शोक

भीम सेन मुंडा के निधन

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सेन मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त करने जमशेदपुर पहुंचे।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दिवंगत भीम सेन मुंडा के घर घोड़ा बांध पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर जिले के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल ने परिवार को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *