tulsyan

BSIL कंपनी के प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

protest protest

ग्रामीणों के आंदोलन को मिला आजसू केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो का समर्थन

हारुडीह में तीन पंचायत के ग्रामीणों ने की बैठक, कहा – सात दिनों में प्रदूषण नियंत्रण नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन

सरायकेला – खरसावां : सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत लाखा स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी (बनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी) द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से परेशान होकर ग्रामीणों ने हारुडीह गांव में बैठक की। उक्त बैठक में भादुडीह, रूदिया व चिलगु पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की, समस्याओं के समाधान के लिए विचार विमर्श किया।

WhatsApp Image 2025 02 19 at 7.05.58 PM 1

वहीं, उक्त बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो उपस्थित हुए और ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन किया। हरे लाल महतो ने कहा कि वर्ष 1982 से कंपनी चल रही हैं, लेकिन इस तरह का भयावह स्थिति कभी देखने को नहीं मिला था। पहली बार कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाने का काम किया जा रहा है। हरे लाल महतो ने कहा कि रोजगार देने की बात कहकर कंपनी प्रदूषण फैलाकर ग्रामीणों के बीच बीमारियां बांट रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन को चाहिए कि वह सबसे पहले प्रदूषण नियंत्रण करें।

WhatsApp Image 2025 02 19 at 7.05.59 PM
DAV NANDRAJ

बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि यदि सात दिनों में प्रदूषण नियंत्रण नहीं होता है तो बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के प्रदूषण के खिलाफ गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। हजारों की संख्या में आंदोलन के तहत नेशनल हाईवे जाम, कंपनी गेट जाम, मुख्यमंत्री कार्यालय घेराव, उपायुक्त कार्यालय घेराव जैसे आंदोलन किए जाएंगे।

happy Teacher Day

WhatsApp Image 2025 02 19 at 7.05.57 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *