...

कोलकाता रेप-मर्डर मामले के विरोध में झारखंड सहित देशभर में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल

चिकित्सकों का आंदोलन

कोलकाता रेप मर्डर केस मामले में में आज पूरे देश में सरकारी , गैर सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों का आंदोलन और हड़ताल जारी है. वहीं राजधानी रांची में भी डॉक्टरों द्वारा कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स सहित प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर हड़ताल में जा चुके है। उनका कहना है की जिस प्रकार आज देश की बेटी महिला डॉक्टर दरिंदो की शिकार हो गई कोई और बेटी ऐसी स्थिति से न गुजरे, इस लिए यह आंदोलन चलाया जा रहा है, वहीं रिम्स परिसर में हजारों की संख्या में पहुंचे राज्य भर के चिकित्सकों ने पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया और अपराधी को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रहे है।

medical collage

रिम्स में कार्यरत डॉक्टरों ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज हम तमाम रांची के डॉक्टर विरोध प्रकट करने को ले कर रिम्स पहुंचे है। हम बहुत दुखी है , दुखी इसलिए है क्योंकि आज जो छोटी उम्र की महिला डॉक्टर है वे रात दिन लोगो की सहायता में लगी रहती है मगर उन्हें क्या मिलता है इस प्रकार कि घटना से मन विचलित है ऐसे दरिंदो को सरकार तुरत फांसी की सजा दे।

hartal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *