झारखंड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, ₹14,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की घोषणा

आउटर रिंग रोड आउटर रिंग रोड
Share Link

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की यह घोषणाएं झारखंड में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक नया युग शुरू कर सकती हैं


Munadi Live, रांची : झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों को अब यातायात और बुनियादी ढांचे की समस्याओं से जल्द ही राहत मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने झारखंड को एक साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग ₹14,000 करोड़ से अधिक है और इनके पूरा होने के बाद झारखंड के सड़क नेटवर्क को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Maa RamPyari Hospital

₹6000 करोड़ की लागत से बनेगा रांची आउटर रिंग रोड
रांची को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने और बेहतर कनेक्टिविटी के उद्देश्य से ₹6000 करोड़ की लागत से आउटर रिंग रोड की डीपीआर को स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना राजधानी को चारों ओर से जोड़ेगी और यातायात का दबाव शहर के अंदरूनी हिस्सों से हटाएगी।

सोहराई पेंटिंग को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
रातू रोड पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के सभी पिलर पर पारंपरिक सोहराई पेंटिंग को लगाने की गडकरी ने तत्काल स्वीकृति दी। इससे झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और स्थानीय कलाकारों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Maa RamPyari Hospital

रांची-सिल्ली-मुरी मार्ग को मिलेगा NH का दर्जा
केंद्रीय मंत्री ने रांची से सिल्ली होते हुए मुरी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की घोषणा की है। इसके तहत गति शक्ति योजना के माध्यम से सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

रांची और जमशेदपुर में ई-बस सेवा का ट्रायल
झारखंड के दो प्रमुख शहरों रांची और जमशेदपुर में ई-बस सेवा का ट्रायल शुरू किया जाएगा। नागपुर की तर्ज पर इस योजना के तहत हरित परिवहन को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि यात्रियों को सस्ती और आरामदायक परिवहन सुविधा भी मिलेगी।

the-habitat-ad RKDF

केंद्रीय सड़क फंड से ₹5500 करोड़ की स्वीकृति
राज्य के सड़कों के उन्नयन और रखरखाव के लिए केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत ₹5000 करोड़ और अतिरिक्त ₹500 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई है। इससे जिला और ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

महत्वपूर्ण फोर लेन सड़कें और बाइपास परियोजनाएं

  • एकचारी से मेहगामा (4-लेन): ₹1300 करोड़ की लागत से बेहतर संपर्क के लिए इस खंड को चौड़ा किया जाएगा।
  • कोडरमा-मेघातारी (4-लेन): ₹900 करोड़ की परियोजना से रांची और पटना के बीच की दूरी और समय में भारी कमी आएगी।
  • पाकुड़ बाइपास: 20 किमी लंबा बाइपास ₹450 करोड़ में बनेगा, जिससे शहर में ट्रैफिक दबाव घटेगा।
  • हंटरगंज बाइपास: 7 किमी लंबा बाइपास ₹150 करोड़ में बनेगा, जिससे क्षेत्रीय आवाजाही को बेहतर किया जा सकेगा।

राज्य के विकास को मिलेगी नई दिशा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की यह घोषणाएं झारखंड में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक नया युग शुरू कर सकती हैं। न केवल राजधानी रांची बल्कि कोडरमा, हजारीबाग, पाकुड़, जमशेदपुर जैसे शहरों में भी इन परियोजनाओं का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

इस घोषणा से यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार झारखंड के सतत विकास के लिए गंभीर है। अब देखना यह होगा कि राज्य सरकार और स्थानीय एजेंसियां इन योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू कर पाती हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *