सलमान खान से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला जमशेदपुर का शेख हुसैन गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई

सलमान खान
Share Link

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जमशेदपुर के मानगो, आजादनगर निवासी शेख हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आरोपी को जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर गई।

Maa RamPyari Hospital

इस मामले में साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि शेख हुसैन सब्जी बेचने का काम करता है। जब उसे पता चला कि पुलिस उसे पकड़ने के लिए जमशेदपुर पहुंच चुकी है, तो उसने सिम और मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। इसके बावजूद, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया।

कैसे भेजा धमकी भरा मैसेज?

Maa RamPyari Hospital

आरोपी ने दावा किया कि उसने टीवी पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान को धमकी देने की खबरें देखी थीं। इसी के बहाने उसने सलमान खान से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। उसने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च कर व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेज दिया।

16 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को यह मैसेज मिलने के बाद, मुंबई पुलिस ने नंबर ट्रेस करना शुरू किया और पाया कि यह मैसेज जमशेदपुर से भेजा गया था। इसके बाद, चार दिनों तक जमशेदपुर में कई जगहों पर तलाश करने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी शेख हुसैन मानगो, आजादनगर थाना का निवासी है।

the-habitat-ad RKDF

आरोपी को पकड़ने का घटनाक्रम

पुलिस की जांच के बाद, आरोपी को जमशेदपुर के साकची इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *