- जमशेदपुर
- ट्रेंडिंग खबरें
- ताजा खबरें
- धर्म और संस्कृति
- धार्मिक आयोजन
- धार्मिक उत्सव
- धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
- धार्मिक कार्यक्रम
- धार्मिक पर्व
- धार्मिक मान्यताएँ
- धार्मिक समाचार
- धार्मिक समारोह
रामनवमी पर जमशेदपुर संकट मोचन बड़ा हनुमान मंदिर में 12 बजे से होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित संकट मोचन बड़ा हनुमान मंदिर में आज रामनवमी नवमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी मंदिर कमेटी ने की है। मंदिर के महासचिव शिव प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की आज दोपहर 12:00 बजे श्रीराम भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद शाम को विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा।

मंदिर कमेटी द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा, रामनवमी के दिन मंदिर में उपस्थित सभी रामनवमी अखाड़ों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि समाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी है।


मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुजन से अनुरोध किया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भगवान श्रीराम के जयकारों से मंदिर को गुंजायमान करें।