राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने धुर्वा में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

_रांची दुर्गा पूजा पंडाल
Share Link

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में श्री राम लला पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस वर्ष पंडाल को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर के अद्वितीय स्वरूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Maa RamPyari Hospital

राज्यपाल महोदय ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सभी के सुख, शांति, एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज्य की तीव्र गति से प्रगति हेतु प्रार्थना भी की।

इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य सी.पी. सिंह, विधानसभा सदस्य नवीन जयसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *