रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी : एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी।

रेलवे में नौकरी

रेलवे में नौकरी के नाम पर सीधे-साधे लोगों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। निरसा में सुदामडीह , कंचनपुर धनबाद निवासी देवनारायण सुपाकर पिछले 4 वर्षों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को ठगा करता था, देवनारायण सुपाकर अपने आप को रेलवे के बड़े अधिकारी से साठ गांठ की बात कह कर लोगों से नौकरी लगवा देने के नाम पर ठगी करता था। इनके गिरोह में 10 से 12 लोग शामिल हैं जो कि ग्रुप (सी) और ग्रुप (डी) रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी किया करता था।


पिछले दिनों निरसा थाना क्षेत्र के श्यामलाल रविदास के लिखित आवेदन में कहा गया कि हमें नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लख रुपए लिए परंतु अब तक नौकरी नहीं मिला है, जब भी कहते हैं तो टाल मटोल करता था मुझे शक हुआ कि मैं जालसाजी का शिकार हो गया। जिसकी शिकायत निरसा थाने में की गई , जिसके बाद पुलिस ने आरोपी देवनारायण सुपाकर को टीम बनाकर धर दबोचा। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने इस कांड में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है ।

निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इस बाबत जानकारी दी । इस छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार एव निरसा थाना के दो शस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *