25वें स्थापना दिवस पर झारखंड करेगा भव्य उत्सव, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती होगी खास आकर्षण

Jharkhand 25th Foundation Day 2025 Jharkhand 25th Foundation Day 2025

रांची से नेमरा तक सजेगा जश्न: झारखंड स्थापना दिवस पर देशभर के दिग्गज जुटेंगे

रांची:झारखंड राज्य इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। 15 नवंबर 2025 को होने वाला यह स्थापना दिवस कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। इस बार का उत्सव न केवल झारखंड का 25वां स्थापना दिवस होगा, बल्कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और हेमंत सोरेन सरकार 2.0 की पहली वर्षगांठ को भी शामिल करते हुए मनाया जाएगा। यही वजह है कि इस वर्ष का आयोजन बेहद भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।

उलिहातू से दिल्ली तक पहुंचेगी आयोजन की गूंज
झारखंड सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष का स्थापना दिवस केवल राज्य तक सीमित न रहे, बल्कि इसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।

  • भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से लेकर सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह तक आयोजन की योजना है।
  • राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 4 दिवसीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
  • राज्य के सभी जिलों में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी आयोजित करने पर विचार हो रहा है।

राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों को भेजा जाएगा निमंत्रण
स्थापना दिवस के मुख्य समारोह को भव्य बनाने के लिए सरकार ने कई दिग्गज नेताओं और हस्तियों को आमंत्रित करने की योजना बनाई है।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तेलंगाना के सीएम रेवंध रेड्डी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी आमंत्रित किए जा सकते हैं।
  • केंद्र सरकार से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

सांस्कृतिक रंगों से सजेगा मोरहाबादी मैदान
स्थापना दिवस समारोह का केंद्र रांची का मोरहाबादी मैदान होगा, जहां चार दिनों तक लगातार कार्यक्रम आयोजित होंगे।

  • झारखंड निवासी बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव और अभिनेता आर माधवन सहित कई बड़े कलाकारों को बुलाने की तैयारी है।
  • झारखंडी लोकनृत्य, पेंटिंग, हस्तशिल्प और आदिवासी संस्कृति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
  • स्थापना दिवस पर राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
munadi live whattsapp banne.jpg

उलिहातू और नेमरा बनेगा आकर्षण का केंद्र
सरकार की योजना है कि अतिथियों को उलिहातू का भ्रमण कराया जाए। इसके लिए रांची से उलिहातू तक एक विशेष कॉरिडोर तैयार किया जाएगा और मार्ग को सजाया जाएगा।
इसके अलावा, स्थापना दिवस के दौरान नेमरा को भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। अतिथियों को यहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया जाएगा।

resizone elanza

Telegram channel

सरकार की पहली वर्षगांठ भी मनाई जाएगी
हेमंत सोरेन की 2.0 सरकार की पहली वर्षगांठ 28 नवंबर को पूरी हो रही है, लेकिन इसे भी स्थापना दिवस समारोह में ही 12 दिन पहले मनाने की योजना बनाई गई है। सरकार चाहती है कि अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को स्थापना दिवस के मंच से पूरे राज्य और देश के सामने रखा जाए।

ऐतिहासिक होगा यह अवसर
झारखंड की स्थापना 15 नवंबर 2000 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हुई थी। इस बार 25वां स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का संयोग इसे और खास बना रहा है। राज्य सरकार इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यादगार बनाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *