झारखंड को विदेशियों और विधर्मियों से बचाने की जरूरत : मिलिंद परांडे

झारखंड धर्मांतरण

धर्मांतरण, लव जेहाद और घुसपैठ पर विहिप की चिंता, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की भी मांग

रांची, 8 अप्रैल 2025: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने झारखंड में तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण, मुस्लिम घुसपैठ और लव जेहाद के मामलों पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड को विदेशियों और विधर्मियों से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

रांची के स्टेशन रोड स्थित ग्रीन होराइजन होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि झारखंड की सीमाओं पर म्यांमार और बांग्लादेश से आ रहे मुस्लिम घुसपैठिए राज्य की जनसंख्या संरचना और सामाजिक संतुलन को बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने साहिबगंज और पाकुड़ जिलों का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध घुसपैठ हो रही है।

मिलिंद परांडे ने यह भी कहा कि सिमडेगा और अन्य जिलों में ईसाई मिशनरियों द्वारा सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है, जो हिंदू समाज और विशेष रूप से जनजातीय समुदाय की अस्मिता और संस्कृति के लिए खतरा बनता जा रहा है।

विवादित विषयों पर परांडे का सख्त रुख:

munadi live whattsapp banne.jpg

लव जेहाद: झारखंड में रोजाना लव जेहाद के मामले सामने आ रहे हैं, जो सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को तोड़ने का षड्यंत्र है।

resizone elanza

Telegram channel

जमीनों पर कब्जा: परांडे ने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी ताकतें और धर्मांतरण समर्थक संगठन जनजातीय समुदाय की जमीनों पर कब्जा करने तथा उनकी बेटियों से विवाह कर राजनीतिक हित साधने की साजिश में लगे हुए हैं।

गौ तस्करी और मंदिर नियंत्रण: उन्होंने गौ तस्करी, धर्मांतरण और मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण को विहिप के लिए चुनौती बताया और कहा कि विहिप इसे लेकर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चला रही है।

मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग:
परांडे ने कहा कि विहिप पूरे देश में यह अभियान चला रही है कि हिंदू मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कराया जाए। उन्होंने बताया कि विजयवाड़ा में इस विषय पर एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई थी और अब देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही, इस विषय पर विधायकों और सांसदों से मिलकर कानून लाने की दिशा में भी कार्य हो रहा है।

इस प्रेस वार्ता में विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत और मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *