वोट बैंक की राजनीति में झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा रही सरकार: बाबूलाल मरांडी

झारखंड विदेशी घुसपैठ

रांची, 26 अप्रैल 2025: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो गठबंधन ने वोटबैंक की राजनीति के चलते झारखंड को आंतरिक सुरक्षा के गंभीर संकट की ओर धकेल दिया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विदेशी घुसपैठ, विशेष रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या, राज्य के लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि अब यह समस्या केवल संथाल परगना तक सीमित नहीं रही, बल्कि कोल्हान क्षेत्र, खासकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया जैसे इलाकों तक फैल चुकी है।
उन्होंने चिंता जताई कि,

“ऐसे गांवों में जहां पहले कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता था, वहां अचानक 3,000 से अधिक मुस्लिम बच्चों के आधार कार्ड बन जाना राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है।”

Adiwasi Mahotsav

मरांडी ने आरोप लगाया कि मस्जिदों और मदरसों के माध्यम से घुसपैठियों को शरण दी जा रही है और उनके लिए अवैध पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि

happy Teacher Day

“इन गतिविधियों की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है, लेकिन हेमंत सरकार ने घुसपैठियों की जांच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, जो साफ तौर पर उनके वोटबैंक की राजनीति को दर्शाता है।”

resizone elanza

Telegram channel

कड़ा संदेश देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा:

“झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने सत्ता के लालच में झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो झारखंड भी मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे हालातों का सामना कर सकता है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं की रक्षा के लिए विदेशी घुसपैठ के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *