hemant
Tulsyan

1 जुलाई 2025 से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम: सैलरी क्लास और टैक्सपेयर्स के लिए बेहद जरूरी अपडेट

changes from 1st july changes from 1st july

नई दिल्ली, 29 जून 2025: आगामी 1 जुलाई 2025 से देश में बैंकिंग, टैक्सेशन, रेलवे बुकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े पांच बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर सैलरी क्लास, टैक्सपेयर्स, डिजिटल यूजर्स और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। इन बदलावों का मकसद सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना है।

नया PAN कार्ड बनवाने के लिए अब केवल आधार अनिवार्य

    अब से PAN कार्ड आवेदन के लिए केवल आधार कार्ड को ही वैध पहचान के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। पहले Voter ID, ड्राइविंग लाइसेंस या जन्म प्रमाण पत्र भी चल जाते थे, लेकिन अब आधार ही एकमात्र विकल्प होगा। सरकार के मुताबिक, इससे फर्जी पैन कार्ड रोकने और करदाताओं की पहचान को वेरिफाई करना आसान होगा।

    DAV NANDRAJ

    तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग में OTP और आधार अनिवार्य

      maa-ram-pyari

      IRCTC ने रेल टिकट बुकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा।15 जुलाई 2025 से काउंटर टिकट पर भी मोबाइल OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

      Jaipur

      UPI ट्रांजेक्शन फेल होने पर चार्जबैक होगा आसान

        resizone-elanza
        rlifecare

        अब UPI ट्रांजेक्शन फेल होने पर बैंक या पेमेंट ऐप खुद ही चार्जबैक प्रोसेस कर पाएंगे।
        पहले इसके लिए NPCI की मंजूरी लेनी पड़ती थी, जिससे देरी होती थी। यह नया नियम छोटे दुकानदारों और दैनिक UPI उपयोगकर्ताओं को त्वरित राहत देगा।

        GST रिटर्न में नहीं मिलेगी एडिट की छूट

          GSTN (जीएसटी नेटवर्क) ने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से GST रिटर्न (GSTR-1, 3B, 9 आदि) एक बार फाइल होने के बाद संशोधित नहीं किए जा सकेंगे।
          साथ ही, 3 साल पुराना कोई भी रिटर्न दोबारा फाइल नहीं हो सकेगा। इससे बैकडेट में टैक्स फाइलिंग में हेरफेर रोकने में मदद मिलेगी।

          HDFC क्रेडिट कार्ड पर लगेगा नया चार्ज

            HDFC बैंक ने 1 जुलाई से अपने क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं के लिए कुछ लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का ऐलान किया है।

            यूटिलिटी बिल पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा

            डिजिटल वॉलेट (Paytm, Mobikwik, Freecharge) में ₹10,000 से अधिक ट्रांसफर करने पर 1% तक का शुल्क देना होगा।

            Munadi Live की सलाह:

            इन नियमों के लागू होने से पहले आपको अपने बैंकिंग विवरण, पैन-आधार लिंकिंग, GST फाइलिंग स्टेटस और डिजिटल ट्रांजेक्शन व्यवहार की समीक्षा कर लेनी चाहिए ताकि आप किसी भी असुविधा से बच सकें।

            https://munadilive.com/puri-rath-yatra-stampede-case-strict-action-by-od

            Leave a Reply

            Your email address will not be published. Required fields are marked *