पोटका में 108 एंबुलेंस महीनों से खराब, गंभीर मरीज बेहाल, जनप्रतिनिधियों ने सरकार से लगाई गुहार

पोटका एंबुलेंस संकट

जमशेदपुर: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड से एक बेहद चिंताजनक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। “जीवन रेखा” कही जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप हो चुकी है। महीनों से पोटका की दोनों एंबुलेंस खराब पड़ी हैं और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

2 लाख 35 हजार की आबादी वाला पोटका अब बिना एंबुलेंस तड़प रहा है। गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अब प्राइवेट वाहनों में भारी खर्च कर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

एक एंबुलेंस 6 महीने से खराब है और दूसरी पिछले एक महीने से जंग खा रही है। प्रशासन की लापरवाही अब सीधे लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

whatsapp channel

Jever News Paper

कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद दास ने सीधे तौर पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि “108 गरीबों की लाइफलाइन है, और इसे ठप कर देना उनके साथ अन्याय है।” उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द दोनों एंबुलेंस को ठीक किया जाए, वरना आंदोलन किया जाएगा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

स्थानीय बुजुर्ग नेता सुबोध सरदार ने भी प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि
“गरीब कहां जाए? 108 ही तो एक उम्मीद थी, अब वो भी छिन गई।”

resizone elanza

वहीं जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने भी तत्काल मरम्मत की मांग की है और कहा कि जनता अब सब देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *