...

पूर्व विधायक अनंत ओझा को मिली जान से मारने की धमकी, बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाने पर धमकी देने का आरोप

अनंत ओझा धमकी मामला

राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अनंत ओझा को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने 17 फरवरी को नगर थाना में आवेदन देकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पूर्व विधायक अनंत ओझा ने अपने आवेदन में बताया कि 16 फरवरी को शाम करीब 5:20 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। जब उन्होंने मिस्ड कॉल देखकर वापस फोन किया, तो सामने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

पूर्व विधायक के मुताबिक, फोन करने वाले व्यक्ति ने धमकी दी कि वे “बहुत बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हैं, सुधर जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।”

whatsapp channel

Jever News Paper

पूर्व विधायक अनंत ओझा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग भी की।

the-habitat-ad

इस मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस धमकी भरे कॉल के बाद साहिबगंज जिले में हड़कंप मच गया है।

resizone elanza

इस घटना को लेकर भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पार्टी का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि को इस तरह धमकी मिलना गंभीर मामला है, और प्रशासन को इसे प्राथमिकता से लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *