...

चम्पई सोरेन की जासूसी मामले पर बीजेपी हमलावर

चम्पई सोरेन जासूसी

चम्पई सोरेन की जासूसी के आरोप में हेमंत सरकार पर विपक्ष ने हमला बोल दिया है। एक ओर जहां इसे लेकर सरकारी तंत्र के दुरूपयोग पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं दूसरी और भाजपा के नेताओं ने सरकार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोल दिया है। असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा ने झारखंड सरकार पे आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार सत्ता के लालच में अपने मंत्री की जासूसी कर रहे थे,

उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही उनपर नजर रखी जा रही थी, वहीं कोलकाता से दिल्ली जाने के क्रम में भी दो लोग लगातार उनका पीछा कर रहे थे , जिन्हे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, ये निजता का हनन था एक मंत्री का अपमान है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि यह बेहद सनसनीखेज और संविधान विरोधी कृत्य है , चम्पई सोरेन की अपनी ही सरकार पिछले कई महीनों से उनकी जासूसी कर रही थी।यह लोकतंत्र के लिया काला कृत्य साबित होगा। नेता प्रितपक्ष ने इसे संवैधानिक मूल्यों का हनन बताया है।

हेमंत सरकार विवाद
whatsapp channel

Jever News Paper

उन्होने कहा कि पिछले पांच महीने से चम्पई जी पर सर्विलांस लगा हुआ था जो कि पूरी तरह किसी मत्री की निजता का हनन है। वहीं इन कृत्यों से पता चलता है कि वर्तमान सरकार कितनी डरी हुई है। लोकतांत्रिक देश में मुगलिया शासन चल रहा है। किसी भी हद तक सत्ता के मोह में चलेजाना ये सही है। भारत के संविधान में निजता के अधिकार का उल्लंघन है। इस पूरे मामले को जनता के बीच में आना चाहिए।

the-habitat-ad

बता दे की स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारियों को चम्पई सोरेन का पीछा करते दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा था। उन्होंने उच्च अधिकारियों व राजनेता के निर्देश पर ऐसा करने की बात कबूली है। वहीं इस प्रकरण में एक महिला के भी संलिप्त होने की बात सामने आ रहीं, बीजेपी नेताओं के अनुसार चंपई को हनी टैप करने की भी साज़िश रची जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *