- चुनाव रणनीति
- चुनाव समाचार
- जमशेदपुर
- झामुमो
- झारखंड
- झारखंड चुनाव 2024
- झारखंड मुक्ति मोर्चा
- झारखंड राजनीति
- झारखंड समाचार
- झारखंड समाचार,
- झारखंड सरकार
- नरेंद्रमोदी
- प्रधानमंत्री संबोधन
- भाजपा
- भाजपा आलोचना
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
- राजनीति
- राजनीति और शासन
- राजनीति समाचार
- राजनीतिक विवाद
झामुमो ने कहा- पीएम मोदी ने सारी सीमाएं लांघी, वाजपेयी जी होते तो भ्रष्टाचारियों को देख शर्मसार होते…

रांचीः जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली मौजूदा जेएमएम सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस जाने की बात कहते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगया है। प्रधानमंत्री के भाषण पर अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


पार्टी ने अपने पोस्ट में कहा कि “आज जमशेदपुर में प्रधानमंत्री ने झूठ बोलने की सारी हदें लांघ दी। एक अकेले हेमन्त सोरेन को घेरने में भाजपा इतनी नीचे गिर जाएगी – कभी किसी ने सोचा नहीं था। आज अगर वाजपेयी जी होते तो भाजपा के मंच पर देश के दो सबसे बड़े भ्रष्टाचारियों मधु कोड़ा और हिमन्ता विस्वा सरमा को मौज करते देख वाक़ई शर्मसार होते”।


इससे पहले हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची पहुंचने पर उनसे एयरपोर्ट पर मुलाकात की थी। सीएम ने उन्हें अंगवस्त्र ओढा़कर और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया था।